Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

10 में से 9 कप्तानों ने IPL ट्रॉफी के साथ कराया फोटोशूट, फैंस बोले- रोहित शर्मा कहा हुए गायब

March 31, 2023

10 में से 9 कप्तानों ने IPL ट्रॉफी के साथ कराया फोटोशूट, फैंस बोले- रोहित शर्मा कहा हुए गायब

आईपीएल के 16वें संस्करण की शुरुआत 31 मार्च से गुजरात के अहमदाबाद स्टेडियम में हो रही है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती है। दो महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें तैयार हो चुकी हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत से ठीक पहले सभी टीमों के कप्तानों ने साथ खड़े होकर ट्रॉफी के साथ फोटोशूट कराया। आईपीएल 2023 में कुल 10 टीमें शामिल हैं, लेकिन नौ टीमों के ही कप्तानों ने ट्रॉफी के साथ फोटोशूट कराया। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस फोटोशूट से गायब थे। रोहित शर्मा तस्वीर में कहीं नजर नहीं आ रहे थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैंस इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि तस्वीर में रोहित क्यों नहीं हैं।

सोशल मीडिया पर साँझा की गई तस्वीर में भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी टीम के अन्य कप्तानों के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं और इससे यह भी पता चलता है कि एडेन मार्करम की अनुपस्थिति में वह सनराइजर्स हैदराबाद का नेतृत्व कर सकते हैं। एडेन मार्कराम हैदराबाद के कप्तान हैं, लेकिन वह वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका में नीदरलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में अफ्रीकी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। यह साफ है कि मार्करम अपने देश के लिए खेल रहे हैं, इस वजह से शुरुआती मुकाबलों में वह सनराइजर्स के लिए नहीं खेलेंगे। हालांकि, हैदराबाद के साथ जुड़ने के बाद वह टीम की अगुआई करते दिखेंगे।

रोहित फोटोशूट के दौरान मौजूद क्यों नहीं थे, इसको लेकर मुंबई इंडियंस ने बयान जारी नहीं किया है। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस की टीम आगामी सीजन में अपने अभियान की शुरुआत 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ करेगी। टीओआई के मुताबिक रोहित शर्मा की सेहत खराब थी, जिसके कारण वह फोटोशूट के दौरान मौजूद नहीं थे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें