Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में कोरोना से 90 साल की महिला की मौत, 24 घंटे में 37 नए केस… अब तक इतने लोगों ने गवाई जान

June 10, 2025

दिल्ली में कोरोना से 90 साल की महिला की मौत, 24 घंटे में 37 नए केस… अब तक इतने लोगों ने गवाई जान

नई दिल्ली: दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को 90 साल की एक बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही राजधानी में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 8 हो गई है।

दिल्ली में कोरोना के कुल 691 एक्टिव केस
बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 37 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 104 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। फिलहाल दिल्ली में कोरोना के कुल 691 एक्टिव केस हैं, यानी इतने लोग अभी इलाज करा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार को दिल्ली में 21 नए केस मिले थे और 132 मरीज ठीक हुए थे। अब तक इस साल यानी 1 जनवरी से कुल 1024 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

मास्क पहनें, सफाई का ध्यान रखें
डॉक्टरों का कहना है कि भले ही केस थोड़े कम हो रहे हैं, लेकिन अभी भी सावधानी बरतनी जरूरी है। लापरवाही करने से बुजुर्ग और गंभीर मरीजों को ज्यादा खतरा हो सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें और हाथों की सफाई का ध्यान रखें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें