Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर, 14 घायल, 3 लाेगाें की…

July 13, 2024

तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर, 14 घायल, 3 लाेगाें की…

ओडिशा : ओडिशा के मयूरभंज जिले में शनिवार को एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से 3 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे बेतनती पुलिस थाना क्षेत्र में बुदिखमारी स्कवायर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर हुई, जब बस, ट्रक से टकरा गई। बस में करीब 20 तीर्थयात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय बस हैदराबाद से गया जा रही थी।

अधिकारी ने बताया, कि इस हादसे में बस चालक उदय सिंह की मौत हो गई। वह हैदराबाद के चारमीनार का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए यात्रियों को बारिपदा स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतिरिक्त जिला चिकित्सा अधिकारी बिजय कुमार दास ने बताया कि बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें