Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

भीषण सड़क हादसे से मचा कोहराम, सड़क पर इधर-उधर बिखरे पड़े शव…18 लाेगाें की हुई मौत, कई घायल

May 20, 2024

भीषण सड़क हादसे से मचा कोहराम, सड़क पर इधर-उधर बिखरे पड़े शव…18 लाेगाें की हुई मौत, कई घायल

कवर्धाः छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद शव इधर-उधर सड़क पर बिखरे पाए गए। बताया गया है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। हादसा तब हुआ जब तेंदूपत्ता तोड़कर मजदूर लौट रहे थे, तभी उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव के अनुसार, घटना में 14 महिलाओं सहित 18 लोगों की मौत हुई है। यह घटना बाहपानी गांव के पास हुई है।

भाजपा नेता विजय शर्मा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, ‘कवर्धा में पिकअप वाहन पलटने से 18 मजदूरों की मौत हो गई। ये खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक संवेदनाएं उन परिवारों के साथ है, जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है। स्थानीय प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करने में जुटा है।‘

कांग्रेस नेता दीपक बैज ने कहा, ‘ पंडरिया मे तेन्दु पत्ता तोड़ कर वापस आ रहे 18 मजदूरों की सड़क हादसे मे दुःखद मौत की खबर विचलित करने वाली है। सभी मृतकों को विनम्र श्रद्धांजली, ऐसी सूचना है की इस हादसे मे कुछ मजदूर घायल भी हुए है, मै प्रशासन से आग्रह करता हू घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था की जाय। मृतकों के परिजनों को बिना देर किये सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाय।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें