
नेशनल डेस्क: दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। कोर्ट की कार्यवाही के दौरान एक वकील ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई की ओर जूता फेंकने की कोशिश की। हालाँकि जूता CJI तक नहीं पहुंचा और पुलिस ने तुरंत उस वकील को हिरासत में ले लिया।
जब पुलिस आरोपी वकील को कोर्ट से बाहर ले जा रही थी, तब वह जोर से चिल्लाया- “सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान!” इस पूरी घटना के दौरान CJI गवई शांत बने रहे और उन्होंने कोर्ट की कार्यवाही रुकने नहीं दी। घटना के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
An incident occurred today in the court of Chief Justice of India BR Gavai, as a lawyer tried to throw an object at him.
Security personnel present in court intervened and escorted the lawyer out and detained.
While being escorted out of the courtroom, he uttered “Sanatan ka… pic.twitter.com/7JdNWwvEdE
— ANI (@ANI) October 6, 2025
इस घटना की वकीलों ने कड़ी निंदा की है। एक वरिष्ठ वकील ने बताया कि आरोपी व्यक्ति 2011 से बार का मेंबर है। उन्होंने कहा कि कोर्ट में इस तरह की हरकत बेहद शर्मनाक है, खासकर जब इसे एक वकील ने अंजाम दिया हो। बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना के पीछे CJI के एक पुराने बयान को लेकर विवाद हुआ था, जो कथित तौर पर “भगवान विष्णु” से जुड़ा मामला था। उसी बात को लेकर आरोपी वकील नाराज़ था और उसने यह कदम उठाया। वकीलों की मांग है कि इस गंभीर मामले में सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत दोबारा न कर सके।
बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर में मध्य प्रदेश के जाबरी मंदिर में 7 फुट ऊंची विष्णु की मूर्ति की पुनर्स्थापना की मांग वाली याचिका को खारिज कर दी थी। इस दौरान सीजेआई बीआर गवई ने याचिकाकर्ता से कहा, ”यह पूरी तरह से प्रचार हित याचिका है। जाइए और स्वंय भगवान से कुछ करने के लिए कहिए। तुम कहते हो कि तुम भगवान विष्णु के कट्टर भक्त हो। इसलिए जाओ और अभी प्रार्थना करो।”