नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी (AAP) के डोडा विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी को लेकर सियासी माहौल गरम हो गया है। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली से पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह को श्रीनगर में नजरबंद कर दिया गया।
संजय सिंह का कहना है कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना और आंदोलन करना हर नागरिक का संवैधानिक हक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार तानाशाही कर रही है। उनके मुताबिक, वे श्रीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस और धरना करने वाले थे, लेकिन पुलिस ने सरकारी गेस्ट हाउस को पुलिस छावनी में बदल दिया। उन्हें, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री इमरान हुसैन और अन्य साथियों को बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई।
#WATCH | AAP MP Sanjay Singh visits J&K’s Srinagar after party MLA Mehraj Malik’s PSA detention, he says, “In a democracy, it is our right to raise our voice for our rights. We were scheduled to hold a press conference on the arrest of MLA Mehraj Malik, but we are not being… pic.twitter.com/0SALUQRamz
— ANI (@ANI) September 11, 2025
इस बीच, नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला भी संजय सिंह से मिलने पहुंचे, लेकिन पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने बाद उन्हें मिलने नहीं दिया। संजय सिंह ने वीडियो साझा कर कहा कि ये तानाशाही नहीं है तो और क्या है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे संजय सिंह, फारूक अब्दुल्ला से गेट पर चढ़कर उनसे बात कर रहे हैं।
बहुत दुःख की बात है जम्मू कश्मीर के कई बार मुख्यमंत्री रहे डॉक्टर फारूख अब्दुल्ला जी पुलिस द्वारा मुझे हाउस अरेस्ट किए जाने की ख़बर पाकर मुझसे मिलने सरकारी गेस्ट में आये उन्हें मिलने नहीं दिया गया।
ये तानाशाही नहीं तो और क्या है? pic.twitter.com/MOcNb1heE6— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) September 11, 2025
8 सितंबर को विधायक मेहराज मलिक को पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत गिरफ्तार कर कठुआ जेल भेजा गया। प्रशासन ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जैसे अफवाह फैलाना, आतंकियों का महिमामंडन करना, महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल, डोडा के डिप्टी कमिश्नर को अपशब्द कहना और सरकारी अस्पताल के कामकाज में बाधा डालना।
मेष: दिन शुभ रहेगा...