Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Election News : AAP ने BJP पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- ‘भाजपा ने 7 विधायकों को ₹15-15 करोड़ का ऑफर दिया…

February 6, 2025

Delhi Election News : AAP ने BJP पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- ‘भाजपा ने 7 विधायकों को ₹15-15 करोड़ का ऑफर दिया…

नेशनल डेस्क : दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को 70 सीटों के लिए एक ही चरण में संपन्न हो गए। अब सभी की नजरें 8 फरवरी पर हैं, जब चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ा आरोप लगाया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

भाजपा पर विधायकों को खरीदने का आरोप

आपको बता दें कि AAP के सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि भाजपा ने दिल्ली में अपनी हार मान ली है और अब वे उनके सात विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने इन विधायकों को 15-15 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है, ताकि वे AAP को छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाएं और सरकार बनाने में मदद करें।

AAP ने विधायकों को दिए निर्देश

संजय सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने सभी विधायकों और उम्मीदवारों को यह निर्देश दिया है कि अगर इस तरह के ऑफर मिलते हैं तो उनकी कॉल की रिकॉर्डिंग करें और इसकी जानकारी दें। इसके अलावा, अगर कोई मुलाकात के लिए कहता है, तो कैमरा लगा कर वीडियो बनाएं और मीडिया में उसे दिखाएं। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 70 सीटों के लिए 57.89 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि, अधिकारियों का मानना है कि मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो सकती है, क्योंकि सभी 13,766 मतदान केंद्रों से आंकड़े जुटाने का काम अभी बाकी है।

मुख्य चुनावी मुकाबला

दिल्ली में विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच है। एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को आम आदमी पार्टी (AAP) पर बढ़त दिखाई गई है। चुनाव परिणाम 8 फरवरी को सामने आएंगे, जिस दिन दिल्ली की जनता के फैसले का खुलासा होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें