Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: एंबुलेंस पर पलटा गिट्टी से लदा ट्रक, गर्भवती महिला सहित चार की मौत

April 26, 2025

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: एंबुलेंस पर पलटा गिट्टी से लदा ट्रक, गर्भवती महिला सहित चार की मौत

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के छातो त्रिमोहानी के पास शनिवार को एंबुलेंस पर एक गिट्टी लदे ट्रक के पलट जाने से एंबुलेंस में सवार गर्भवती महिला एवं उसकी मां सहित चार लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस सोनभद्र से एक महिला को वाराणसी डिलीवरी के लिए जा रही थी। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है। पुलिस उपाधीक्षक मंजरी राव ने बताया कि शनिवार दोपहर सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के कन्हरा गांव निवासी सूरजबली खरवार (26) और हीरावती देवी (25) तथा जुगैल थाना क्षेत्र के जुगैल कोठी निवासिनी मालती देवी (45) एक निजी एंबुलेंस से गर्भवती हीरावती की डिलीवरी के लिए जा रहीं थी। गर्भवती महिला की मां मालती देवी एवं पति कौशल तथा रिश्तेदार सूरज वाराणसी किसी अस्पताल में जा रहे थे।

गिट्टी से लदा ट्रक असंतुलित होकर एंबुलेंस के ऊपर गिरा
वाराणसी सोनभद्र राजमार्ग पर स्थित छातो त्रिमोहानी के पास एंबुलेंस ओवर टेक कर आगे बढ़ रही थी। अचानक गिट्टी लदा ट्रक असंतुलित होकर एंबुलेंस के ऊपर गिर गया जिससे एंबुलेंस दब गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह क्रेन एवं कटर की सहायता से सभी को बहार निकालने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सूरज, हीरावती देवी, मालती एवं एंबुलेंस चालक रामू को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान भारी जाम लग गया था।वही हीरावती का पति कौशल और एंबुलेंस सहायक भंडारी शर्मा घायल हुए हैं। दोनों को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया है। जहां दोनों की स्थिति नाजुक हैं।

ट्रक छोड़ मौके से चालक फरार
उपपुलिस अधीक्षक ने बताया कि चारों शवों को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के परिजन सोनभद्र से आ गये है। घटना के बाद ट्रक छोड़ कर चालक फरार हो गया है उसकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: अजय देवगन ने खरीदी नई Mercedes-Benz V-Class, कीमत सहित जानें गाड़ी की खासियत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें