Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

गोल्डी बराड़ के नाम पर रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, वर्चुअल सिम से दी थी धमकी

April 20, 2025

गोल्डी बराड़ के नाम पर रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, वर्चुअल सिम से दी थी धमकी

मोहाली: पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का भाई बताकर एक कारोबारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांग रहा था। आरोपी की पहचान लवजीत सिंह के रूप में हुई है, जो फरीदकोट जिले के बरगाड़ी गांव का निवासी है।

-शोरूम मालिक को मिली फोन कर धमकी

पुलिस के मुताबिक, लवजीत ने मोहाली के एक नामी ऑटो शोरूम मालिक को वर्चुअल सिम के जरिए फोन कर धमकी दी थी। उसने खुद को गोल्डी बराड़ का भाई बताते हुए कारोबारी को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी, अगर रकम समय पर नहीं दी गई। कारोबारी द्वारा तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद AGTF ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपी को धर दबोचा।

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने विदेश में बैठे गैंगस्टरों से प्रभावित होकर यह साजिश रची थी और धमकी देने के लिए वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल किया ताकि उसकी पहचान छिपी रहे। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या आरोपी का किसी गैंग के साथ कोई सीधा संबंध है या वह अकेले ही इस अपराध में शामिल था।

-AGTF प्रमुख ने दी जानकारी

AGTF प्रमुख ने कहा, “हम ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं जो डर और दहशत का माहौल बनाकर अवैध रूप से पैसा वसूलने की कोशिश करते हैं। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह गिरफ्तारी न केवल पंजाब में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने की दिशा में अहम कदम है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि पुलिस अब टेक्नोलॉजी का उपयोग कर अपराधियों की नई-नई चालों को नाकाम करने में सक्षम है।

ये भी पढ़ें: जनता के विरोध प्रदर्शन के आगे झुकी पाकिस्तान सरकार, कम किए पेट्रोल के दाम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें