Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

STF लुधियाना रेंज की कार्रवाई, ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से मंगवाई 8kg हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

December 24, 2022

STF लुधियाना रेंज की कार्रवाई, ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से मंगवाई 8kg हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

लुधियाना: एसटीएफ लुधियाना रेंज ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से मंगवाई गई 8 किलो हेरोइन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 40 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

एसटीएफ लुधियाना रेंज के एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपियों को एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 8 किलो हेरोइन बरामद की गई है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि ये हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाते थे और दिल्ली-लुधियाना व अन्य शहरों में इसकी सप्लाई करते थे। गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से अवैध नशीले पदार्थ तस्करी के धंधे में शमिल है। वहीं आरोपियों से पूछताछ जारी है और कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें