Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

आख़िर क्यों रोहित शर्मा की जगह पांड्या को बनाया कप्तान; सुनील गावस्कर ने बताया कारण

December 19, 2023

आख़िर क्यों रोहित शर्मा की जगह पांड्या को बनाया कप्तान; सुनील गावस्कर ने बताया कारण

आईपीएल के आगामी सीजन से पहले रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने कप्तान बना दिया। फ्रेंचाइजी का यह फैसला क्रिकेट जगत में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। रोहित ने विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का नेतृत्व किया था। टीम इंडिया लगातार 10 मैच जीती थी, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। अब जब मुंबई के लिए अगले सीजन में आईपीएल में मैदान पर उतरेंगे तो वह कप्तान पर नहीं रहेंगे। भारतीय के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर को नहीं लगता कि यह एक ऐसा कदम है जिससे लोगों को सही और गलत के बारे में सोचना चाहिए।

गावस्कर ने एक इंटरव्यू में कहा, ”हमें सही और गलत में नहीं जाना चाहिए। उन्होंने जो निर्णय लिया है वह टीम के लाभ के लिए है। पिछले दो वर्षों में रोहित का योगदान, यहां तक कि बल्ले से भी, थोड़ा कम हो गया है। पहले वह बड़े स्कोर बनाते थे, लेकिन पिछले दो वर्षों में रन बनाने के मामले में नौ या दसवें नंबर पर रहे हैं। 2023 में उनकी टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था।”

गावस्कर ने कहा, “हम रोहित शर्मा में वह उत्साह देखने से चूक गए जो हम पिछले कुछ वर्षों में देखते थे। शायद वह लगातार क्रिकेट खेलने के कारण थोड़ा थक गए थे। मुझे लगता है कि यह निर्णय मुंबई ने इस बात को ध्यान में रखते हुए लिया है कि हार्दिक एक युवा कप्तान हैं जिन्होंने परिणाम दिए हैं। हार्दिक ने गुजरात को दो बार फाइनल में पहुंचाया है और उन्होंने उन्हें 2022 में खिताब दिलाया है। मुझे लगता है कि इन सब पर विचार करते हुए उन्हें कप्तान बनाया गया है। कभी-कभी आपको नई सोच की जरूरत होती है। हार्दिक उस नई सोच को सामने लाते हैं। मुझे लगता है कि इस फैसले से केवल मुंबई इंडियंस को फायदा होगा, इससे उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा।”

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें