
Anti Gangster Task Force : पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के दो अहम गुर्गे जशन संधू और गुरसेवक सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों को मोहाली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से .32 कैलिबर की पिस्तौल और 07 कारतूस बरामद किए गए हैं।
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी जानकारी
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक जशन संधू 2023 में राजस्थान के गंगानगर में हुई एक हत्या में शामिल था। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी। वह विदेश भाग गया था। इस दौरान वह पहले जॉर्जिया, अजरबैजान, सऊदी अरब और दुबई पहुंचा था। साथ ही गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अपने ठिकाने भी बदलता रहा था। वहीं, कुछ समय पहले वह दुबई से नेपाल पहुंचा था। साथ ही, पुलिस से बचने के लिए वह सड़क मार्ग से भारत में दाखिल हुआ था।
In a major breakthrough, Anti-Gangster Task Force, Punjab (#AGTF) arrests two key operatives of the Lawrence Bishnoi – Rohit Godara Gang—Jashan Sandhu and Gursewak Singh—from #Mohali.
Jashan Sandhu, wanted in a 2023 murder case in Ganganagar, #Rajasthan, had been evading arrest… pic.twitter.com/HcFzMxueV6
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) April 8, 2025
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि जशन ने गिरोह को रसद सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उससे पूछताछ में विदेशी हवाला ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंटों और विदेशों में छिपे भगोड़े गैंगस्टरों के ठिकानों की पहचान हुई है – जो इन नेटवर्क को खत्म करने में एक महत्वपूर्ण कदम है।
पुलिस ने अपराधों को नाकाम करते हुए दो गुर्गों को किया गिरफ़्तारी
पुलिस के अनुसार, दोनों की गिरफ्तारी से पंजाब और नई दिल्ली में सनसनीखेज अपराधों को नाकाम करते हुए दो लोगों की गिरफ़्तारी की गई। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध को खत्म करने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।