नई दिल्ली: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुए एअर इंडिया AI-171 विमान हादसे के बाद सभी मृतकों की पहचान कर उनके शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए थे। लेकिन अब ब्रिटेन के दो परिवारों ने आरोप लगाया है कि उन्हें गलत शव सौंपे गए। इस मामले पर अब भारत के विदेश मंत्रालय का रिएक्शन सामने आया है। उनका कहना है कि हम ब्रिटिश अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैंं।
लंदन में जब शवों का DNA टेस्ट कराया गया तो पता चला कि शव उनके परिजनों के नहीं थे। एक परिवार ने तो शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। एक अन्य मामले में, एक यात्री के शव के अवशेष किसी दूसरे यात्री के अवशेषों के साथ मिले।
हादसे के बाद DNA मिलान सही ढंग से नहीं किया गया। गलत पहचान के कारण ब्रिटेन भेजे गए 12 शवों में से कुछ गलत परिवारों को सौंपे गए। कुछ ब्रिटिश नागरिकों का अंतिम संस्कार भारत में ही कर दिया गया।
MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने यह रिपोर्ट देखी है और हम ब्रिटिश अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। शवों की पहचान सभी जरूरी तकनीकी प्रक्रियाओं के अनुसार की गई थी और मृतकों की गरिमा का ध्यान रखते हुए पूरे पेशेवर तरीके से शव सौंपे गए थे।” उन्होंने कहा कि भारत सरकार इस मुद्दे पर ब्रिटेन के साथ संपर्क में है और चिंता का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
लंदन में पीड़ित परिवारों की ओर से एक वकील ने कहा है कि वे जानना चाहते हैं कि शव कैसे बरामद किए गए, और उनकी पहचान किस प्रक्रिया से हुई। परिवारों ने पूरे मामले की गहराई से जांच की मांग की है। बता दें कि, 12 जून को हुए इस दर्दनाक हादसे में कुल 260 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...