Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारी बारिश के बीच एयर इंडिया का विमान रनवे से फिसला, मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा

July 21, 2025

भारी बारिश के बीच एयर इंडिया का विमान रनवे से फिसला, मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा

नेशनल डेस्क: सोमवार, 21 जुलाई 2025 को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर एक बड़ा हादसा टल गया। कोच्चि से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (AI2744) भारी बारिश के कारण रनवे से फिसल गई, लेकिन राहत की बात ये रही कि कोई भी यात्री या क्रू मेंबर घायल नहीं हुआ।

क्या हुआ घटना के समय?

फ्लाइट AI2744 सुबह 9:27 बजे मुंबई पहुंची। लैंडिंग के समय तेज बारिश हो रही थी, जिससे रनवे फिसलन भरा हो गया था। लैंडिंग के तुरंत बाद विमान रनवे से फिसलकर किनारे चला गया। इसके बावजूद विमान सुरक्षित तरीके से गेट तक पहुंच गया और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए।

एयर इंडिया का बयान

एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा, “लैंडिंग के समय भारी बारिश की वजह से रनवे फिसलन भरा था, जिससे विमान रनवे से बाहर निकल गया। लेकिन सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं। विमान को अब जांच के लिए रोका गया है।” एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया आपातकालीन प्रोटोकॉल तुरंत सक्रिय किया गया। मुख्य रनवे (27/09) को थोड़ी क्षति पहुंची है। इसलिए फिलहाल द्वितीयक रनवे (14/32) पर विमानों की आवाजाही की जा रही है। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

रनवे की मरम्मत और जांच का काम जारी 

मुख्य रनवे की मरम्मत और जांच का काम जारी है। विमान को तकनीकी जांच के लिए रोक दिया गया है। हवाई अड्डे का संचालन सामान्य रूप से चल रहा है, लेकिन दूसरे रनवे से।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें