Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में वायु प्रदूषण रिकॉर्ड स्तर पर, केजरीवाल ने पूछा- क्या BJP लेगी जिम्मेदारी?

May 15, 2025

दिल्ली में वायु प्रदूषण रिकॉर्ड स्तर पर, केजरीवाल ने पूछा- क्या BJP लेगी जिम्मेदारी?

नेशनल डेस्क: दिल्ली में इन दिनों वायु प्रदूषण फिर से बहुत बढ़ गया है। राजधानी के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता (AQI) खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है। कई जगहों पर एक्यूआई 300 से भी ऊपर दर्ज किया गया, जो कि “बहुत खराब” स्थिति मानी जाती है।

क्या बोले अरविंद केजरीवाल?
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने इस स्थिति पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर सवाल उठाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि जब आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में थी, तब मई के महीने में वायु प्रदूषण इतना ज्यादा कभी नहीं हुआ था। केजरीवाल ने अपने पोस्ट में एक न्यूज चैनल का वीडियो भी शेयर किया जिसमें राजधानी में प्रदूषण की गंभीर स्थिति दिखाई गई।

कौन-कौन से इलाकों में कितना प्रदूषण?
गुरुवार दोपहर 1 बजे तक केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार:
-पंजाबी बाग – AQI 382
-आनंद विहार – AQI 283
-अशोक विहार – AQI 331
-आरके पुरम – AQI 307
-बवाना – AQI 298

ये सभी आंकड़े “बहुत खराब” श्रेणी में आते हैं।

AAP के नेताओं का आरोप
AAP नेता सौरभ भारद्वाजने दावा किया कि कुछ जगहों पर AQI 500 तक पहुंच गया है। उन्होंने BJP की “चार इंजन वाली सरकार” (केंद्र, LG, MCD और दिल्ली पुलिस) को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार असली डेटा छिपा रही है और CPCB का आंकड़ा सही नहीं दिखा रहा।

सरकार की प्रतिक्रिया क्या रही?
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने ओखला लैंडफिल साइट का दौरा किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की मेयर रेखा गुप्ता पुराने कचरे को हटाने का काम कर रही हैं। सिरसा ने दावा किया कि अक्टूबर 2025 तक 20 लाख मीट्रिक टन कचरा हटाकर यह “कचरे का पहाड़” खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने इसे पीएम मोदी के “विजन” का हिस्सा बताया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें