Amarnath Yatra 2025 : जम्मू। अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। पहले जत्थे को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कल पूजा-पाठ और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच रवाना किया। ये जत्था आज बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन करेगा। दूसरे जत्थे में 5246 तीर्थयात्री शामिल हैं, जिन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के कैनाल रोड स्थित भगवती नगर से घाटी के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि इन तीर्थयात्रियों में से 1993 यात्री बालटाल बेस कैंप जा रहे हैं, जबकि 3253 पहलगाम बेस कैंप जा रहे हैं।
तीर्थयात्री बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए तीर्थयात्रियों में उत्साह दिखा। उन्होंने सरकार की ओर से मुहैया कराई गई सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की तारीफ की। तीर्थयात्रियों ने भारतीय सेना पर पूरा भरोसा जताया।
श्रद्धालुओं ने कहा कि सेना के जवानों ने हमें बहुत अच्छे से भगवती नगर तक पहुंचाया। केंद्र सरकार और जम्मू कश्मीर सरकार की ओर से जो सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, वो बहुत अच्छी हैं। दूसरे जत्थे में कुछ ऐसे भी तीर्थयात्री हैं, जो पहली बार अमरनाथ यात्र पर जा रहे हैं। उन्होंने भी सुरक्षा के साथ यहां की सुविधाओं की तारीफ की।
#WATCH | Pahalgam, J&K | A pilgrim, part of the first batch of Amarnath Yatris departing from Pahalgam base camp, says, “… We are on our way to Baba Amarnath in the first batch (from Pahalgam). We are not scared of terrorism and we will complete the Amarnath Yatra… pic.twitter.com/p9bo7RLcCd
— ANI (@ANI) July 3, 2025
पहलगाम और बालटाल से श्रद्धालु रवाना
-यात्रा दो रास्तों से की जा रही है: पहलगाम और बालटाल
-10-10 हजार श्रद्धालु रोजाना इन रास्तों से पवित्र गुफा की ओर जाएंगे।
-पहले दिन 5,469 यात्री और 423 साधु-संत रवाना किए गए।
-दोनों जत्थे देर शाम अपने-अपने बेस कैंप पहुंच गए।
सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम
पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली यात्रा इस बार हो रही है। इसके मद्देनजर रखते हुए पूरे रास्ते में कड़ी सुरक्षा की गई है। जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर और श्रीनगर में श्रद्धालुओं ने जोश के साथ भाग लिया।
उपराज्यपाल ने दी शुभकामनाएं
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा यह यात्रा आस्था और आत्मखोज की यात्रा है। आतंकवाद का कोई असर नहीं है। इस साल की यात्रा इतिहास रचने वाली होगी। जम्मू-कश्मीर पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा बलों ने बेहतरीन व्यवस्था की है।
“व्यवस्था बहुत अच्छी है” – मनीषा
एक श्रद्धालु मनीषा रमोला ने कहा “मैं बहुत खुश हूं। यहां की व्यवस्था बहुत अच्छी है। बिना दस्तावेज के किसी को एंट्री नहीं मिलती, जिससे हमारी सुरक्षा होती है। हमारा मकसद सिर्फ बाबा के दर्शन करना है।”
#WATCH | Baltal, J&K | A devotee on her way to the Holy Amarnath Cave, Manisha Ramola, says, “… I am very happy… The system is really good. No one is allowed to enter without proper documentation and a valid ID card. This is for our safety… Our motive for coming to Kashmir… pic.twitter.com/POoGEDfLTj
— ANI (@ANI) July 3, 2025
‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ यात्रा शुरू
-बालटाल बेस कैंप से भी श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। श्रद्धालु ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के जयकारे लगाते हुए यात्रा पर निकले।
“हमें आतंकवाद का डर नहीं” – श्रद्धालु
पहलगाम से रवाना हुए एक श्रद्धालु ने कहा “हम बाबा के दर्शन के लिए जा रहे हैं। हमें आतंकवाद से डर नहीं है। हमें यात्रा में किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही। सुविधाएं बहुत अच्छी हैं और हम शुक्रगुजार हैं।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...