
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 4 अगस्त, 2025 को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। वह अब भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक गृह मंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं। शाह का कार्यकाल कुल 2,258 दिन का हो गया है। उनका कार्यकाल 30 मई 2019 से शुरू हुआ और 4 अगस्त 2025 को सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले गृह मंत्री बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड लालकृष्ण आडवाणी के नाम था, जो 1998 से 2004 तक 2,256 दिनों तक इस पद पर रहे थे।

नाम कार्यकाल कुल दिन
1. अमित शाह 30 मई 2019 – वर्तमान (4 अगस्त 2025) 2,258
2. लालकृष्ण आडवाणी 19 मार्च 1998 – 22 मई 2004 2,256
3. गोविंद बल्लभ पंत 10 जनवरी 1955 – 7 मार्च 1961 2,252
1. अनुच्छेद 370 हटाना (5 अगस्त 2019):
जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किया गया, जिससे अमित शाह का नाम इतिहास में दर्ज हो गया।
2. सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) पास कराना:
संसद में विपक्ष के भारी विरोध के बीच CAA पारित कराया गया।
3. आंतरिक सुरक्षा पर कड़ा रुख:
NIA और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को मज़बूत किया गया।
4. विपक्ष को सख्त जवाब:
संसद में धारदार भाषणों और तर्कों के लिए चर्चित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त को एनडीए की बैठक में अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा कि “गृह मंत्रालय में निरंतरता और ठोस फैसले की मिसाल अमित शाह हैं। उनका अनुभव और नेतृत्व देश के लिए अहम है।”
गृह मंत्री का पद सरकार का दूसरा सबसे शक्तिशाली पद माना जाता है। यह मंत्रालय देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून व्यवस्था, आतंकवाद, राज्यों से संबंध जैसे मामलों को देखता है। लगातार इतने लंबे समय तक इस मंत्रालय को संभालना राजनीतिक स्थिरता और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है। यह रिकॉर्ड उसी तारीख (5 अगस्त) के आसपास बना जब अमित शाह ने 2019 में अनुच्छेद 370 हटाने का बड़ा ऐलान किया था।
मेष: दिन शुभ रहेगा...