Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

खुद को भारतीय नहीं कहने वाले Amritpal का पासपोर्ट किया जाए ज़ब्त: सरभेश्वरा नन्द भैरव

February 27, 2023

खुद को भारतीय नहीं कहने वाले Amritpal का पासपोर्ट किया जाए ज़ब्त: सरभेश्वरा नन्द भैरव

चंडीगढ़ (नीरू): पंजाब में गुरुवार को हुए अमृतपाल सिंह मुद्दे पर श्री हिन्दू तख्त एवं अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति ने सरकार से कड़ा कदम उठाने की मांग की है। सरभेश्वरा नन्द भैरव ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब को ढाल के रूप में इस्तेमाल करने वाले राज्य के वारिस नहीं हो सकते, यदि सरकार सात दिनों में अमृतपाल सिंह व उसके साथियों का पासपोर्ट जब्त व उन पर बनती कार्यवाही नहीं करेगी तो श्री हिन्दू तख्त एवं अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति के सैनिकों को ये कार्य करने मजबूरन कूच करना पड़ेगा।

स्वामी जी ने कहा कि “जो लोग श्री गुरु ग्रंथ साहिब को ढाल के रूप में इस्तेमाल करने के लिए पुलिस थाने ले जाते हैं, वे पंजाब और पंजाबियत के ‘वारिस’ होने के लायक नहीं हैं।” स्वामी जी ने कहा कि अब भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का समय आ गया है व हिंदु तख्त के सभी कार्यकर्ता पूरे देश में कार्यरत है, मौके पर मौजूद हिन्दू सुरक्षा समिति के अशोक तिवारी व मनीष दुबे ने कहा कि पंजाब में किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वामी पंचानंद गिरी जी के दिखाए गए रास्तों पर चलने का प्रण लेते हुए हिंदू तख्त के पंजाब के चेयरमैन सुरिंदर मन्हास ने बताया कि पंजाब को फिर से आतंकवाद के रास्ते पर नहीं चलने दिया जाएगा। इस मौके पर स्वतंत्र पासी आशुतोष गौतम राजेश केहर मनीष दुबे पंचम चौहान सुनीर शर्मा, रमेश दत्तआदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें