अमृतसर: पंजाब में नशे के खिलाफ जंग लगातार जारी है। पंजाब सरकार नशा बेचने और खरीदने वालों के खिलाफ शिकंजा कर रही है। वहीँ पंजाब पुलिस भी राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए हर प्रयास कर रही है।
आपको बता दें कि, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने आज ड्रग तस्कर पर सख्त कार्रवाई करते हुए 3 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अमृतसर के रतन कलां निवासी तरसेम सिंह उर्फ सेमा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मादक पदार्थों की तस्करी भारत-पाक सीमा के पार से की जाती है।
Acting on credible intelligence, Amritsar Rural Police apprehends a drug smuggler Tarsem Singh @ Sema, resident of Ratan Kalan, #Amritsar, and recovers 3 Kg #Heroin.
Preliminary investigation reveals that the narcotics are smuggled across the #Indo–#Pak border.
FIR registered… pic.twitter.com/NXb7qVY9ZH
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) April 15, 2025
थाना घरिंडा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पंजाब पुलिस ने ड्रग कार्टेल को खत्म करने और पंजाब को ड्रग्स के खतरे से बचाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता में अडिग है।
ये भी पढ़ें: Donald Trump ने ‘ईरान की 10 शर्तों’ वाली खबर को पूरी तरह झूठा, मनगढ़ंत और फर्जी बताया

