Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 विदेशी पिस्तौल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

April 3, 2025

अमृतसर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 विदेशी पिस्तौल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब में ‘युद्ध नाशियाँ विरुद्ध’ अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। बता दें कि, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने इस कार्रवाई में गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया और उनके पास से दो अवैध पिस्तौल तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसके बाद छापेमारी की गई और इस दौरान दो विदेशी पिस्तौल भी जब्त की गई।

-बड़े नेटवर्क से जुड़े होने का संदेह

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इन हथियारों का उपयोग किसी अपराध के लिए किया गया था। फिलहाल, पुलिस इस मामले में अधिक जानकारी साझा नहीं कर रही है, लेकिन जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। आरोपियों के बड़े अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने जनता से अनुरोध किया है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, तो वे तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

ये भी पढ़ें- अब बिहार से दिल्ली जाएंगे नीतीश कुमार, कल लेगें राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें