Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

उग्र भीड़ ने गाड़ियों और दुकानों को किया आग के हवाले… PAC की तैनात, Internet सेवा बंद, CM ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

October 14, 2024

उग्र भीड़ ने गाड़ियों और दुकानों को किया आग के हवाले… PAC की तैनात, Internet सेवा बंद, CM ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा मूर्ति विसर्जन की शोभा यात्रा के दौरान हुए बवाल के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। महसी में 13 अक्टूबर को दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों आपस में भिड़ गए थे। इस बीच गोली भी चली जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने शव के साथ सड़क पर रख प्रदर्शन किया। अंतिम संस्कार को देखते हुए और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस बीच बहराइच-सीतापुर हाइवे पर उग्र भीड़ ने दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। कई दुकानों में भी तोड़फोड़ और आगजनी की गई है। हालात पर काबू करने के लिए 6 कंपनी पीएसी भेजी गई। इसी के साथ ही अतिरिक्त पुलिस फोर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसके साथ ही बहराइच में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है।

आरोपियों को नहीं बख्शेंगे : सीएम याेगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी इस घटना पर संज्ञान लिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल पोस्ट में लिखा जनपद बहराइच के महसी में माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी को सुरक्षा की गारंटी, लेकिन उपद्रवियों और जिनकी लापरवाही से घटना घटी है, ऐसे लोगों को चिह्न्ति कर कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रतिमा विसजर्न जारी रहेगा। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को मौके पर उपस्थित रहकर धार्मिक संगठनों से संवाद कर समय से प्रतिमा विसजर्न कराने हेतु निर्देशित किया है।

विभिन्न स्थानों पर विसर्जन को लगई रोका, जिसका कुछ शरारती तत्वों ने उठाया फायदा : एसपी वृंदा शुक्ला

बहराइच की पुलिस अधीक्षक (एसपी) वृंदा शुक्ला ने कहा, कि “महसी के महाराजगंज इलाके में, एक जुलूस मुस्लिम इलाके से होकर मस्जिद के पास से गुजर रहा था। समूहों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। हिंदू समुदाय के एक व्यक्ति पर गोली चलाई गई, जिससे उसकी मौत हो गई और उसके बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई।” बहराइच एसपी ने कहा, कि “विभिन्न स्थानों पर विसर्जन को रोका गया, जिसका कुछ शरारती तत्वों ने फायदा उठाया और अशांति पैदा करने की कोशिश की।

May be an image of 7 people and text that says 'देैनिक सवेरा ใพท RDNOS erd বैनিল बहराइच में दुर्गा विसर्जन के दौरान बवाल 1 की मौत 25 गिरफ्तार, SHO सस्पेंड WWW.DAINIKSAVERATIMES.COM'

मृतक के भाई ने पुलिस में की शिकायत

मृतक के भाई हरिमिलन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 13 अक्टूबर को उसका भाई रामगोपाल मूर्ति विसर्जन देखने महराजगंज गया था। अब्दुल हमीद के घर के सामने चार अज्ञात लोग बैठे थे। वो भाई राम गोपाल को पकड़कर घर मे खींच कर ले गए तलवार से कई वार करने के बाद उसे गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में एसपी वृंदा शुक्ला ने लापरवाही बरतने के आरोप में स्थानीय थाने के एसएचओ और चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें