ARMY DOCTOR HELP PREGNANT LADY : भारतीय सेना के जवान सिर्फ युद्ध के मैदान में ही नहीं, आम जिंदगी में भी फरिश्ते की तरह लोगों की मदद करते हैं। इसका ताज़ा उदाहरण झांसी रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला, जब छुट्टी पर घर जा रहे मेजर रोहित बच्चवाला ने एक गर्भवती महिला की समय रहते मदद कर उसकी जान बचा ली। महिला व्हीलचेयर से गिर गई थी और उसे तेज़ प्रसव पीड़ा हो रही थी। उस वक्त वहां कोई मेडिकल सुविधा मौजूद नहीं थी, लेकिन मेजर रोहित ने अपनी सूझबूझ और फर्स्ट एड ट्रेनिंग से तुरंत महिला की हालत संभाली और उसे जरूरी मदद दिलाई। उनकी इस इंसानियत और बहादुरी की तारीफ खुद सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भी की है। भारतीय सेना के डॉक्टर मेजर रोहित बचवाला को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने खास तौर पर सम्मानित भी किया है।
धोती और हेयर क्लिप से कराई सुरक्षित डिलीवरी
मामला शनिवार दोपहर का है। मेजर रोहित बचवाला उस समय झांसी रेलवे स्टेशन पर थे और एक महीने की छुट्टी पर अपने घर हैदराबाद जा रहे थे। तभी उन्होंने स्टेशन पर एक गर्भवती महिला को दर्द में तड़पते देखा। बिना देर किए, उन्होंने तुरंत मदद का फैसला लिया। उन्होंने एक धोती की मदद से पर्दा बनाया, जिससे महिला को थोड़ी प्राइवेसी मिल सके। फिर चाकू और हेयर क्लिप जैसे सीमित संसाधनों से महिला की सफल डिलीवरी करवाई। इस दौरान रेलवे की महिला कर्मचारियों ने मदद की और चारों ओर घेरा बना लिया, जिससे महिला को सुरक्षा और सम्मान मिला।
लोगों ने दिल से की तारीफ
-इस मानवीय और साहसी कदम की सोशल मीडिया और आम जनता में खूब तारीफ हो रही है। हर कोई मेजर रोहित बचवाला की संवेदनशीलता और साहस की प्रशंसा कर रहा है।
इंडियन आर्मी ने भी शेयर की जानकारी
-भारतीय सेना ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) अकाउंट पर साझा की है, जिसमें मेजर रोहित की तस्वीरें और उनकी बहादुरी को दिखाया गया है।
कहां तैनात हैं मेजर रोहित?
मेजर रोहित बचवाला भारतीय सेना के मेडिकल कोर से जुड़े हैं और इस समय झांसी के मिलिट्री अस्पताल में तैनात हैं। उन्होंने यह काम अपनी ड्यूटी के बाहर, एक आम नागरिक की तरह किया, जो उनकी सेवा भावना को दर्शाता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...