नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि आर्य समाज हमेशा निडर होकर भारतीय संस्कृति और मूल्यों की बात करता रहा है। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती एक ऐसे दूरदर्शी संत और समाज सुधारक थे, जिन्होंने महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए बहुत काम किया। प्रधानमंत्री मोदी अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: ‘कांग्रेस ने सरदार पटेल के विजन को भुला दिया’, राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
स्मारक सिक्के भी जारी किए
यह सम्मेलन आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष और स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी दयानंद सरस्वती की स्मृति में स्मारक सिक्के भी जारी किए। उन्होंने कहा कि यह अवसर सिर्फ किसी एक संगठन या संप्रदाय का नहीं, बल्कि पूरे देश की वैदिक पहचान का प्रतीक है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi participates in the International Aryan Summit 2025 at Rohini, New Delhi. He releases a commemorative coin marking the 200th birth anniversary of Maharshi Dayanand Saraswati and 150 years of Arya Samaj’s service to society.
(Source: DD) pic.twitter.com/ohGmhPIGeb
— ANI (@ANI) October 31, 2025
आर्य समाज ने हमेशा भारतीयता की बात की: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने कहा, “आर्य समाज ने हमेशा भारतीयता की बात की है। स्वामी दयानंदजी ने उस समय की बुराइयों को खत्म करने और महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने ऐसे विद्यालय शुरू किए जहां लड़कियों को भी शिक्षा मिलती थी, जैसे डीएवी स्कूल।” मोदी जी ने आगे कहा कि आज भारत की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा, “आज हमारी बेटियां लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं, ड्रोन तकनीक में अग्रणी बन रही हैं, और विज्ञान व प्रौद्योगिकी में नेतृत्व कर रही हैं। आज भारत दुनिया में सबसे ज़्यादा महिला STEM स्नातक वाला देश है।”
प्रधानमंत्री ने इस सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरने का भी उदाहरण दिया और कहा कि यह देश में महिलाओं की शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि पिछले साल गुजरात में स्वामी दयानंद सरस्वती की जन्मस्थली पर विशेष कार्यक्रम हुआ था और दिल्ली में उनकी 200वीं जयंती समारोह का उद्घाटन भी किया गया था। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से चल रहा यह “बौद्धिक यज्ञ” लगातार देश को वैदिक विचारों और भारतीयता से जोड़ रहा है।
#WATCH | Delhi: At the International Aryan Summit 2025, Prime Minister Narendra Modi says, “Unfortunately, due to political reasons, the role of Arya Samaj in the freedom struggle did not get the respect it deserved. From its inception till today, Arya Samaj has been an… pic.twitter.com/nxOLvpfkMC
— ANI (@ANI) October 31, 2025
यह भी पढ़ें: ‘मैं खुलेआम कहता हूं, RSS पर प्रतिबंध लगना चाहिए’, मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा बयान
उनका जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा देता रहेगा
प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी दयानंद सरस्वती को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज सुधार, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा देता रहेगा। यह सम्मेलन ज्ञान ज्योति महोत्सव का हिस्सा है, जिसमें भारत और विदेशों से आए आर्य समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन में “सेवा के 150 स्वर्णिम वर्ष” नामक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जो शिक्षा, सामाजिक सुधार और आध्यात्मिक उत्थान में आर्य समाज के योगदान को दर्शाती है।

