Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Asia Cup 2023, IND vs PAK, 3rd Match: बारिश की भेंट चढ़ा भारत-पाक मुक़ाबला, मैच रद्द होते ही सुपर-4 में पहुंची पाकिस्तान

September 2, 2023

Asia Cup 2023, IND vs PAK, 3rd Match: बारिश की भेंट चढ़ा भारत-पाक मुक़ाबला, मैच रद्द होते ही सुपर-4 में पहुंची पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का तीसरा मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. इसके बाद टीम इंडिया की पारी 48.5 ओवरों में 266 रन बनाकर सिमट गई थी। इनिंग ब्रेक के बाद सभी को उम्मीद थी कि जल्द फिर से मुकाबला शुरू होगा, लेकिन लगातार बारिश के चलते मैच को आखिर में रद्द किए जाने का फैसला अंपायर्स ने लिया। पाकिस्तान अब 3 अंकों के साथ सुपर-4 में पहुंच गई है। भारतीय टीम को मुकाबला रद्द होने के बाद 1 अंक तो मिला लेकिन उन्हें सुपर-4 में अपनी जगह को पक्का करने के लिए नेपाल के खिलाफ अगले मुकाबले में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है। भारत अब 4 सितंबर को पल्लेकेले स्टेडियम में नेपाल के खिलाफ अपना दूसरा ग्रुप मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी।


भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह.

पाकिस्तान : फखर जमां, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें