Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

एशिया कप: बारिश हटने के बाद भारत को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा आउट

September 2, 2023

एशिया कप: बारिश हटने के बाद भारत को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा आउट

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, मोहम्मद शमी की जगह शार्दूल ठाकुर को मौका
नई दिल्लीः
बारिश के कारण भारत और पाकिस्तान मैच कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में रोका गया है। पिच और मैदान को कवर्स से ढका गया है। खेल रोके जाने तक भारत का स्कोर 4.2 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 15 रन है। रोहित शर्मा ने 18 गेंद पर 11 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो चौके लगाए। वहीं शुभमन गिल ने खाता नहीं खोला है।

बारिश के चलते मैच रुका, किसी नुक्सान के 15 रन बना

वहीं,  एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच आज ब्लॉकबस्टर मुकाबला पल्लेकेल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के ख‍िलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला चुना है। टीम में मोहम्मद शमी की जगह शार्दूल ठाकुर को मौका मिला है। इस महामुकाबले में विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। पाकिस्तान की टीम अपने पहले मैच में नेपाल को हरा चुकी है, जबकि यह भारतीय टीम का पहला मुकाबला है। दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में 4 साल के बाद आमने-सामने हो रही हैं। इनकी आखिरी भिड़ंत 2019 वर्ल्ड कप में हुई थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें