Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Atishi Marlena 21 सितंबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की लेंगी शपथ

September 19, 2024

Atishi Marlena 21 सितंबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की लेंगी शपथ

नई दिल्ली : सरकार बनाने का दावा करने के कुछ दिनों बाद आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को कहा कि राज्यसभा सांसद आतिशी 21 सितंबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। आम आदमी पार्टी ने एक बयान में कहा, कि “आतिशी 21 सितंबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी, उनके साथ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे।”

दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बनने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने मंगलवार को कहा कि वह निवर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा उन पर जताए गए भरोसे से खुश हैं, लेकिन इस बात से भी दुखी हैं कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

आतिशी ने संवाददाताओं से कहा कि वह अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करेंगी। “सबसे पहले मैं दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री, आप के राष्ट्रीय संयोजक और मेरे गुरु – अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देना चाहती हूं। उन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी और इसके लिए मुझ पर भरोसा किया। यह केवल आप में ही हो सकता है, केवल अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में, कि कोई पहली बार राजनेता किसी राज्य का सीएम बन जाए।

उन्हाेंने कहा कि मैं एक साधारण परिवार से आती हूं। अगर मैं किसी और पार्टी में होती, तो शायद मुझे चुनाव का टिकट भी नहीं मिलता।, ” सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री आतिशी होंगी। वह एक प्रमुख आप नेता हैं और मनीष सिसोदिया के शिक्षा मंत्री रहने के दौरान उन्होंने उनकी सलाहकार के रूप में काम किया। आप नेताओं ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी स्कूलों में शिक्षा की स्थिति को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें