Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Balwant Singh Rajoana जेल से आए बहार, भाई की अंतिम अरदास में होंगे शामिल

November 20, 2024

Balwant Singh Rajoana जेल से आए बहार, भाई की अंतिम अरदास में होंगे शामिल

Balwant Singh Rajoana : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड में आरोपी बलवंत सिंह राजोआना पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से पैरोल मिलने के बाद पटियाला जेल से बाहर आ गए हैं। हाईकोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना को तीन घंटे की पैरोल दी है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने उन्हें सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक की पैरोल दी है। यह पैरोल उन्हें अपने मृतक बड़े भाई कुलवंत सिंह के अंतिम संस्कार (अंतिम अरदास) में शामिल होने के लिए दी गई है। इस दौरान वे लुधियाना स्थित अपने गांव जाएंगे। इससे पहले 2021 में उन्हें अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक घंटे की पैरोल मिली थी।

बलवंत सिंह राजोआना के बड़े भाई कुलवंत सिंह का 4 नवंबर को निधन हो गया था। उनका निधन कनाडा में हुआ था। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में रखा गया। यह कार्यक्रम लुधियाना के पास उनके पैतृक गांव रोजाना कलां में होगा। संस्कार में शामिल होने के लिए राजोआना ने याचिका दायर की थी जिसे पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मंजूर कर लिया है। हालांकि, इस दौरान वह कड़ी सुरक्षा में जाएंगे। इसके बाद वह वापस पटियाला जेल चले जाएंगे।

बता दें कि बलवंत सिंह राजोआना करीब 28 साल से जेल में बंद हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें