Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bangladesh Crisis : बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश Obaidul Hassan ने दिया इस्तीफा

August 10, 2024

Bangladesh Crisis : बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश Obaidul Hassan ने दिया इस्तीफा

ढाका (बांग्लादेश) : बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन ने शनिवार शाम तक इस्तीफा देने का फैसला करते हुए कानून मंत्रालय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कानून मंत्रालय के साथ ही उन्होंने संसदीय मामलों के सलाहकार आसिफ नजरुल को भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। आसिफ नजरुल ने एक वीडियो संदेश में कहा, कि “सीजेबी ने उनका इस्तीफा भेज दिया है और अब इसे आगे की प्रक्रिया के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा।”

शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बांग्लादेश में व्यापक विरोध प्रदर्शनों के कारण अब छात्रों ने बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश (ओबैदुल हसन) और सभी न्यायाधीशों के इस्तीफे की मांग की है। उनका यह फैसला शनिवार सुबह छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद आया, जिसमें उन्हें और अपीलीय प्रभाग के न्यायाधीशों को दोपहर एक बजे तक इस्तीफा देने की चेतावनी दी गई थी।

शनिवार को मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीजेबी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों द्वारा एक घंटे का अल्टीमेटम दिए जाने के बाद वह पद से इस्तीफा दे देंगे। बांग्लादेश में हजारों प्रदर्शनकारियों ने मुख्य न्यायाधीश के तत्काल इस्तीफे की मांग की हैं। अंतरिम सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ महमूद ने भी मुख्य न्यायाधीश के बिना शर्त इस्तीफे की मांग की हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश ने इस्तीफा देने का फैसला तब किया जब प्रदर्शनकारियों ने उन्हें अपना इस्तीफा देने के लिए 1 घंटे का समय दिया। प्रदर्शनकारी सुप्रीम कोर्ट के चारों ओर इकट्ठा हो गए और सीजेबी से तुरंत पद छोड़ने की मांग करने लगे। स्थिति और बिगड़ गई, जिससे संकेत मिलता है कि मुख्य न्यायाधीश शायद परिसर से भाग गए हैं। सरकारी भर्ती नियमों के खिलाफ छात्रों के नेतृत्व में हुए विद्रोह के बाद नए विरोध प्रदर्शन हुए, जिसके परिणामस्वरूप नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस ने कार्यवाहक सरकार का कार्यभार संभाला हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें