Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बठिंडा पुलिस ने गांजा, हेरोइन और ड्रग मनी सहित नशा तस्कर किया गिरफ्तार

March 28, 2023

बठिंडा पुलिस ने गांजा, हेरोइन और ड्रग मनी सहित नशा तस्कर किया गिरफ्तार

बठिंडा : पंजाब पुलिस द्वारा इन दिनों नशे को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है और वह लगातार नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। सीआईए स्टाफ ने बीते दिनों गश्त के दौरान एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया था और उसके कब्जे से हेरोइन, गांजा और ड्रग मनी बरामद की थी।

सीआईए स्टाफ के एएसआई जगजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ठंडी रोड स्थित पुराने थाने के पास उनकी पुलिस पार्टी द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान एक युवक को 10 ग्राम हेरोइन, 600 ग्राम गांजा और 89 हजार की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया गया है। एएसआई जगजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान प्रताप नगर निवासी रोहित शर्मा के रूप में हुई है, जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा और पूछताछ की जाएगी कि वह यह नशा कहां से लाया था और उसे कहां इसकी आपूर्ति करनी थी? उन्होंने लोगों से अपील की है कि नशे के कारोबारियों के बारे में पुलिस को सूचित करें ताकि उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें