
खेल डेस्क। आईपीएल 2025 के एक अहम मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। यह इस सीजन में गुजरात की लगातार तीसरी जीत है। इस मैच में टीम की जीत में शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज का अहम योगदान रहा। वहीं जीत के बाद बीसीसीआई ने गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए एक सजा भी सुनाई है।
ईशांत शर्मा का बेहद खराब रहा प्रदर्शन
ईशांत शर्मा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। उन्होंने 4 ओवर में 53 रन दे डाले और एक भी विकेट नहीं ले सके। उनकी गेंदबाज़ी से टीम को नुकसान हुआ। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें मैच के दौरान इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल किया था, लेकिन उनकी जगह बाद में शेरफेन रदरफोर्ड को मैदान पर उतारा गया।
IPL 2025: GT pacer Ishant Sharma handed one demerit point; fined 25 per cent of his match fees
Read @ANI Story | https://t.co/qhTOcIKSOA#Ishantsharma #Gujarattitans #Ipl2025 pic.twitter.com/GHX4Zt6qMM
— ANI Digital (@ani_digital) April 7, 2025
बीसीसीआई ने ईशांत पर लिया एक्शन
मैच के बाद बीसीसीआई ने ईशांत शर्मा पर कार्रवाई की है। जिसके बाद प्रेस रिलीज के अनुसार ईशांत ने आईपीएल के नियम अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन किया है। यह नियम क्रिकेट उपकरण, कपड़ों या ग्राउंड के सामान के दुरुपयोग से जुड़ा होता है। यह एक लेवल 1 का अपराध माना गया। ईशांत ने मैच रेफरी की सजा को स्वीकार कर लिया है। इसके चलते उन पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है।
ईशांत का अब तक का प्रदर्शन
मेष: दिन शुभ रहेगा...