Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेटिंग ऐप केस में ED ने कसा शिंकजा, युवराज सिंह-रॉबिन उथप्पा और सोनू सूद को पूछताछ के लिए बुलाया

September 16, 2025

बेटिंग ऐप केस में ED ने कसा शिंकजा, युवराज सिंह-रॉबिन उथप्पा और सोनू सूद को पूछताछ के लिए बुलाया

नेशनल डेस्क: अवैध बिटिंग ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा एक्शन लिया है। जांच एजेंसी ने कई बड़ी नामचीन हस्तियों को पूछताछ के लिए तलब किया है। ईडी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और अभिनेता सोनू सूद को समन भेजा है। ईडी ने युवराज सिंह को 23 सिंतबर और सोनू सूद को 24 सिंतबर को दिल्ली मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है। साथ ही क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को भी 22 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।

 

इन क्रिकेटरों से भी हो चुकी है पूछताछ 

इससे पहले ईडी ने क्रिकेटर्स शिखर धवन, सुरेश रैना और हरभजन सिंह से पूछताछ की थी। इन सभी पर यह आरोप है कि उन्होंने 1xBet जैसे अवैध सट्टेबाजी ऐप का प्रचार किया, जिससे लोगों को गुमराह किया गया और अवैध तरीके से पैसे की लेन-देन हुई। ईडी ने बंगाली एक्टर अंकुश हाजरा से भी पूछताछ की है। वहीं, टीएमसी की पूर्व सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती से भी एजेंसी सवाल-जवाब कर चुकी है।

 

उर्वशी रौतेला को भी पूछताछ के लिए बुलाया

सूत्रों के मुताबिक, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है, लेकिन उन्होंने अब तक यह साफ नहीं किया है कि वह जांच में शामिल होंगी या नहीं। ईडी फिलहाल उनके जवाब का इंतजार कर रही है। रॉबिन उथप्पा 2007 में भारत की टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। उस फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया था, और उथप्पा ने उस मैच में 8 रन बनाए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें