Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शहर में स्पा सेंटर, हुक्का बार और सैलून पर चलाया जांच अभियान

April 25, 2025

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शहर में स्पा सेंटर, हुक्का बार और सैलून पर चलाया जांच अभियान

पंजाब डेस्क: अमृतसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के आदेश पर अमृतसर के तीनों जोन में एक विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिसके तहत कई सार्वजनिक स्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

अभियान के तहत पुलिस ने 24 स्पा सेंटर, 12 हुक्का बार और 52 सैलून की गहन जांच की। इस दौरान दो हुक्का बार अवैध रूप से चलते पाए गए। बिना लाइसेंस के संचालन करने वाले इन प्रतिष्ठानों के संचालकों — रवि चौरसिया, शुभम महाजन और नीरज सहोता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मौके से पुलिस ने दो हुक्के और 80 से अधिक हुक्का फ्लेवर जब्त किए हैं। संबंधित एफआईआर सिविल लाइंस और रंजीत एवेन्यू थाने में दर्ज की गई है।

पुलिस द्वारा सभी होटल और गेस्ट हाउस प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे हर मेहमान की पहचान की जांच करें और आने-जाने वालों का पूरा रिकॉर्ड रखें। अमृतसर, जो एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, वहां हर दिन लाखों की संख्या में देश-विदेश से लोग आते हैं। ऐसे में किसी भी तरह की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह सख्ती जरूरी मानी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। होटल, रेस्तरां, स्पा और सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी लगातार जारी है। पुलिस की इस मुहिम को जनता का भी पूरा सहयोग मिल रहा है, जिससे शहर को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाए रखने की दिशा में यह कदम काफी असरदार साबित हो रहा है।

ये भी पढ़ें: Assam Election Voting 2026: असम के वोटरों में दिखा भारी उत्साह, पोलिंग बूथ के बाहर लगीं लंबी कतारें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें