Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, मौके पर मच गई चीख-पुकार, कई बच्चे…

September 23, 2024

Big Breaking : स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, मौके पर मच गई चीख-पुकार, कई बच्चे…

रोपड़ : रोपड़ में सतलुज नदी पर बने पुल के पास एक प्राइवेट स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहा ऑटो रिक्शा पलट गया, जिसके बाद बच्चाें काे राेपड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां पर उनका इलाज चल रहा हैं। इस हादसे में कई बच्चे घायल हाे गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, रोपड़ में सतलुज नदी पर बने पुल पर पर एक प्राइवेट स्कूल का ऑटो उस समय पलट गया, जब ऑटो चालक पानी की बोतल पकड़ रहा था और बोतल का एक हिस्सा हैंडल में फंस गया, जिस कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया।

ऑटो में करीब 5 बच्चे बैठे थे। इसमें ज्यादातर बच्चे छोटे थे और चेहरे पर हादसे का गम साफ नजर आ रहा था, फिलहाल बच्चों का इलाज रोपड़ के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। वहीं सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। बच्चों के माता-पिता भी सरकारी अस्पताल पहुंचे गए हैं।

उधर, निजी स्कूल के प्रिंसिपल भी अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हाल-चाल पूछा। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि बच्चों को तत्काल इलाज दिया गया है। फिलहाल बच्चों की स्कैनिंग की जा रही है, शुरुआती स्तर पर देखा जाए तो उनकी चोटों की जांच की जा रही है, लेकिन बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें