Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : बाइक सवारों ने कार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग…3 की हुई मौत, 2 गंभीर रूप से घायल, देखें Video

September 3, 2024

Big Breaking : बाइक सवारों ने कार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग…3 की हुई मौत, 2 गंभीर रूप से घायल, देखें Video

फिरोजपुर : फिरोजपुर के अकालगढ़ गुरुद्वारा साहिब के बाहर एक सफेद रंग की गाड़ी में सवार 5 लाेगाें पर हमलावरों की तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस फायरिंग में 2 नौजवानों और 1 लड़की की मौत हाे गई है और 2 गंभीर रूप से घायल हाे गए हैं। घायलाें काे नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की शुरू कर दी हैं। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।

बता दें, मृतकों की पहचान दिलप्रीत सिंह पुत्र आकाशदीप सिंह, जसप्रीत कौर पुत्री आकाशदीप सिंह निवासी कंबोज नगर, फिरोजपुर शहर के रूप में हुई है, जबकि लड़की को गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति का नाम अनमोल सिंह है। मृतक लड़की जसप्रीत कौर की एक महीने बाद शादी होनी थी। परिवार शादी की खरीदारी के लिए बाहर गया था। गोली लगने से लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार कार पर करीब 50 राउंड फायरिंग की गई, जिससे जसप्रीत कौर नाम की लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें