Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : BJP में शामिल हुए जालंधर से MP Sushil Kumar Rinku और MLA Sheetal Angural

March 27, 2024

Big Breaking : BJP में शामिल हुए जालंधर से MP Sushil Kumar Rinku और MLA Sheetal Angural

जालंधर : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब में AAP को बड़ा झटका लगा है। जालंधर से आम आदमी पार्टी के इकलौते लोक सभा सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल हाे गए हैं। इससे पहले कल ही पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल हुए हैं। इस मौके पर सुनील जाखड़, विनोद तावड़े, हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मुझे निजी तौर पर बहुत खुशी हो रही है। बीजेपी सिर्फ सत्ताधारी दल नही, दुसनीय की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।

विनोद तावड़े ने सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगूरल का स्वागत है। रिंकू जी आम आदमी पार्टी के एक मात्र लोकसभा सदस्य है, शीतल जी आप के विधायक और प्रवक्ता है। पंजाब में बीजेपी मजबूत होगा। गठबंधन नहीं होने का हम स्वागत करते है।

बता दें, सुशील कुमार रिंकू ने मई 2023 के दौरान हुए जालंधर संसदीय उपचुनाव के दौरान जीत हासिल की थी। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने बड़ी जीत दर्ज की थी। वह 57 हजार से ज्यादा वोटों से उपचुनाव जीत गए थे। सुशील कुमार रिंकू ने कांग्रेस पार्टी से ही राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी।

जानकारी के लिए बता दें, शीतल अंगुरल ने 2022 विधानसभा चुनाव में सुशील कुमार रिंकू को हराया था। हालांकि इस हार के बाद रिंकू आप में शामिल हो गए थे। शीतल अंगुरल जालंधर पश्चिम सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। अंगुरल पेशे से राजनीतिज्ञ है और दो साल पहले ही चुनावी राजनीति में हाथ आजमाया था।

आपको बता दें कि पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें है, जिनमें से आठ सीटों पर AAP अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। AAP ने अपने पांच मंत्रियों को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा है, जिसमें खडूर साहिब से लालजीत भुल्लर, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुडियां, पटियाला से डॉक्टर बलबीर सिंह, संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर और अमृतसर से कुलदीप धालीवाल का नाम शामिल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें