Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : Malaika Arora के पिता ने छत से कूदकर की आत्महत्या

September 11, 2024

Big Breaking : Malaika Arora के पिता ने छत से कूदकर की आत्महत्या

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पर दुखाें का पहाड़ टूट पड़ा हैं। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बांद्रा स्थित अपने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली हैं। कहा जा रहा हैं, कि ये घटना आज सुबह करीब 9 बजे की है। मलाइका अरोड़ा के पिता का पार्थिव शरीर काे अस्पताल में रखा गया है। अभी ये नहीं पता लगा हैं, कि उन्हाेंने आत्महत्या क्याें की हैं, अभी इस बारे में काेई जानकारी सामने नहीं आई हैं।

मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत की खबर जैसे ही सबकाे पता लगी उनके परिवार और करीबी दाेस्त उनके घर पहुंच रहे हैं। मुंबई पुलिस भी अभिनेत्री के घर पहुंच गई है और आगे की जांच कर रही हैं। इस दुख की घड़ी में मलाइका अराेड़ा के एक्स हसबैंड अरबाज खान परिवार के साथ मौजूद हैं। उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री भी मलाइका के घर पहुंच हैं।

बता दें, मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार से थे। उनका परिवार बॉर्डर पर बसे फाजिल्का जिले का रहने वाला था। अनिल अराेड़ा ने भारतीय मर्चेंट नेवी में नौकरी की है। अनिल अरोड़ा ने जॉयस पोलीकार्प से शादी की थी, जो मलयाली क्रिश्चियन परिवार से आती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें