Punjab Floods Updates : पंजाब और हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी भारी बारिश और नदियों के उफान ने हालात गंभीर कर दिए हैं। बाढ़ और भूस्खलन से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। हजारों लोग बेघर हो गए हैं और फसलों से लेकर सड़क, पुल व घर तक को भारी नुकसान पहुंचा है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोनों राज्यों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। बता दें कि यह बाढ़ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला दौरा होगा।
प्रधानमंत्री मोदी का दौरा
बता दें कि पीएम मोदी आज पठानकोट और गुरदासपुर पहुंच सकते हैं। यहां वे बाढ़ पीड़ितों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को समझेंगे। इसके अलावा, वे पंजाब और हिमाचल के कई इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे। दोनों राज्य सरकारें पहले ही इन्हें बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित कर चुकी हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा आगे की राहत और बचाव रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।
दौरे से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने किया ट्वीट
दौरे से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया और लिखा कि “बाढ़ और भूस्खलन के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए रवाना हो रहा हूँ। भारत सरकार इस दुखद घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।”
Leaving for Himachal Pradesh and Punjab to review the situation in the wake of floods and landslides. The Government of India stands shoulder to shoulder with those affected in this tragic hour.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 9, 2025
राहत-बचाव कार्य जारी
दोनों राज्यों में सेना, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रभावित इलाकों में भोजन, पानी और दवाइयों की सप्लाई की जा रही है। साथ ही, कई जगहों पर अस्थायी राहत शिविर बनाए गए हैं, जहां पीड़ित परिवार शरण लिए हुए हैं।
दो हफ्तों बाद खुले स्कूल
पंजाब में हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। आज से राज्य के ज्यादातर स्कूल दोबारा खोल दिए गए हैं। हालांकि, 23 ज़िले अभी भी बाढ़ की चपेट में बताए जा रहे हैं। लुधियाना समेत कई जिलों में स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। प्रशासन और समाजसेवी संगठन टूटे हुए तटबंधों की मरम्मत में लगातार जुटे हुए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र सरकार दोनों राज्यों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा कर सकती है। राज्य सरकारों ने नुकसान का प्रारंभिक आकलन केंद्र को भेज दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाढ़ से किसानों की फसलों, लोगों के घरों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...