Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Y Puran Kumar Death: हरियाणा कैडर के IPS ऑफिसर वाई पूरन कुमार ने किया सुसाइड

October 7, 2025

Y Puran Kumar Death: हरियाणा कैडर के IPS ऑफिसर वाई पूरन कुमार ने किया सुसाइड

Y Puran Kumar Death: इस वक्त की बड़ी खबर सामने सामने आ रही है। जहांं, हरियाणा के सीनियर IPS ऑफिसर वाई पूरन कुमार ने सुसाइड कर लिया। उनका शव चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित सरकारी आवास में मिला। घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने सरकारी आवास पर खुद को गोली मार ली। वाई पूरन कुमार ADGP रैंक के अधिकारी थे। चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि उन्होंने सुसाइड किस वजह से की है।

घर के बेसमेंट में मिला शव
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर को पूरन कुमार का शव घर के बेसमेंट में मिला। बताया जा रहा है कि उनकी बेटी ने सबसे पहले खून से लथपथ शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम (CFSL) को जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने शव को सेक्टर-16 के अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

कहां पर तैनात थे पूरन कुमार
एडीजीपी वाई पूरन कुमार फिलहाल पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज, सुनारिया (रोहतक) में तैनात थे। वे 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और पुलिस विभाग में मेहनती और ईमानदार अफसर माने जाते थे।

 

पत्नी भी हैं आईएएस अधिकारी
पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी. कुमार आईएएस अधिकारी हैं। इस समय वे मुख्यमंत्री के साथ जापान दौरे पर अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं। घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थीं।

खुद को मारी गोली
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की। पुलिस को मौके से एक पिस्तौल भी बरामद हुई है। हालांकि, अभी आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है।

घटना स्थल पर जांच जारी
घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। चंडीगढ़ पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उन्होंने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें