Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

संभल हिंसा से जुड़ी बड़ी खबरः कोर्ट में आज नहीं पेश होगी सर्वे रिपोर्ट, अब इस तारिख को होगी सुनवाई

November 29, 2024

संभल हिंसा से जुड़ी बड़ी खबरः कोर्ट में आज नहीं पेश होगी सर्वे रिपोर्ट, अब इस तारिख को होगी सुनवाई

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जामा मस्जिद सर्वे की रिपोर्ट शुक्रवार को जिला न्यायालय में पेश नहीं हो सकी। कोर्ट कमिश्नर ने रिपोर्ट पूरी न होने की बात बताते हुए 10 दिन का समय मांगा। रिपोर्ट अब 8 दिसंबर को पेश होगी। मामले की अगली सुनवाई 8 जनवरी को होगी। कोर्ट कमिश्नर रमेश चंद्र राघव ने बताया कि सर्वे की रिपोर्ट अभी पूरी नहीं हुई है। कोर्ट से 10 दिन का समय मांगा है। इस मामले की सुनवाई 8 जनवरी को होगी। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को पहला सर्वे और 24 को दूसरे सर्वे के दौरान हिंसा हो गई, इस कारण रिपोर्ट पूरी नहीं हो सकी। आज वो जमा भी नहीं हो सकी है। इसके कारण अदालत से समय मांगा है।

शाही जामा मस्जिद कमेटी के अधिवक्ता ने बताया कि हम मस्जिद की ओर से कोर्ट में पेश हुए और अनुरोध किया कि मामले से संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां हमें दी जाएं और अदालत ने वही आदेश दिया। सर्वे रिपोर्ट आज जमा नहीं की गई। सर्वे टीम ने रिपोर्ट देने के लिए समय बढ़ाने की मांग की है। अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट में वादी पक्ष के वाद पत्र और उसके साथ लगाए सभी दस्तावेजों की कॉपी मांगी है। एप्लिकेशन लगाया है। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई आठ जनवरी को तय की है।

ज्ञात हो कि संभल की जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का दावा पेश करने के बाद मस्जिद में कराए जा रहे दूसरे चरण के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई और पुलिस व प्रशासन के लोगों के घायल होने से हालत बिगड़ गए थे। स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई थी। फलिहाल संभल में तनावपूर्ण शांति है, लेकिन जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें