Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवरात्रि के बीच बड़ी राहत…इतने रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें आपके शहर में क्या है इनके नए दाम

April 1, 2025

नवरात्रि के बीच बड़ी राहत…इतने रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें आपके शहर में क्या है इनके नए दाम

LPG Gas Cylinder Price: नवरात्रि के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक बड़ी राहत दी है। बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस की कीमतों में कटौती कर दी है। देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 41 रुपये की भारी कटौती की गई है। बता दे कि अब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1762 रुपये हो गई है। नई कीमतें 1 अप्रैल 2025 यानि आज से लागू हो गई हैं। बता दें कि कटौती से पहले दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1803 रुपये थी।

महानगरों में अब कितने रुपये में मिलेगा LPG सिलेंडर

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के इस फैसले से करोड़ों लोगों को राहत मिलेगी। देश के महानगरों की बात करें तो ज से लागू हुई इस नई कटौती के बाद कोलकाता में 19 लीटर वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1872 रुपये हो गई है, जो पहले 1913 रुपये थी। वही मुंबई में LPG सिलेंडर की कीमत 1714.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1755.50 रुपये थी जबकि चेन्नई में LPG सिलेंडर की कीमत अब 1924 रुपये हो गई है, जो पहले 1965 रुपये थी।

हर महीने 1 तारीख को बदलते है एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें

आपको बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। कंपनियां जरूरत के आधार पर गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई या घटाई जाती हैं। 1 मार्च से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 6 रुपये की बढ़ोतरी की थी। हालांकि, घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें