Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Khalistan समर्थक आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश से जुड़ा बड़ा अपडेट, चेक रिपब्लिक से अमेरिका लाया गया आरोपी निखिल गुप्ता

June 17, 2024

Khalistan समर्थक आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश से जुड़ा बड़ा अपडेट, चेक रिपब्लिक से अमेरिका लाया गया आरोपी निखिल गुप्ता

वाशिंगटन। अमेरिका में एक सिख अलगाववादी की सुपारी देकर हत्या कराने की साजिश में शामिल होने के आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को चेक गणराज्य से प्रत्यर्पित कर दिया गया। रविवार को खबरों में यह बात सामने आई। गुप्ता (52) को सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोपों में अमेरिका की सरकार के अनुरोध पर पिछले साल चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था। उसे सोमवार को न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत में पेश किया जा सकता है। ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ ने सबसे पहले गुप्ता के प्रत्यर्पण की खबर जारी की। वह फिलहाल ब्रूकलिन में संघीय मेट्रोपॉलिटन हिरासत केंद्र में बंद है और वहां उसे बंदी के तौर पर रखा गया है।

अखबार की खबर के अनुसार, ‘‘गुप्ता, जिसे चेक गणराज्य में हिरासत में लिया गया था, को सप्तातांत में न्यूयॉर्क लाया गया। मामले के जानकार लोगों ने नाम जाहिर नहीं होने के अनुरोध पर यह जानकारी दी है।’’ संघीय अभियोजकों का आरोप है कि गुप्ता ने पन्नू की हत्या के लिए एक व्यक्ति को सुपारी दी थी और 15,000 डॉलर अग्रिम राशि का भुगतान किया किया था। उनका आरोप है कि भारत सरकार का एक अधिकारी भी इसमें शामिल था जिसका नाम नहीं लिया गया।


गुप्ता का प्रर्त्यपण ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन वार्षिक आईसीईटी संवाद के लिए नयी दिल्ली की यात्र पर आने वाले हैं। सुलिवन अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल के समक्ष इस मुद्दे को उठा सकते हैं। भारत ने इस तरह के मामले में संलिप्तता की बात खारिज की है और आरोपों की जांच शुरू करा दी है। गुप्ता ने भी अपने अटॉर्नी के माध्यम से आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उस पर पक्षपातपूर्ण तरीके से आरोप लगाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें