Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रेमिका से मिलना युवक को पड़ा भारी… लड़की के भाई ने उठाया खौफनाक कदम, जानकार कांप जाएगी रूह

April 11, 2025

प्रेमिका से मिलना युवक को पड़ा भारी… लड़की के भाई ने उठाया खौफनाक कदम, जानकार कांप जाएगी रूह

Bihar Double Murder Case: मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में डबल मर्डर की बड़ी वारदात सामने आई है. इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। आपको बता दें कि केसरिया थाना क्षेत्र के त्रिलोकवा गांव से पुलिस ने एक युवक और एक युवती का शव बरामद किया है। मृतकों की पहचान विकास पासवान और प्रिया कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोपी अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

-डीएसपी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि

पुलिस को कल रात सूचना मिली कि केसरिया थाना क्षेत्र के त्रिलोकवा गांव में अमन कुमार ने अपनी बहन और उसके प्रेमी की घर में लोहे के हथौड़े से हत्या कर दी है। सूचना मिलने पर केसरिया थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो कमरे में युवक-युवती के शव मिले। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हत्या के आरोपी अमन कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

-पोस्टमार्टम के बाद होगी आगे की कार्रवाई 

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक विकास के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस ने घटनास्थल से एक हथौड़ा भी बरामद किया है।

-विस्तार से जानिए पूरा मामला 

बताया जा रहा है कि मृतक विकास कुमार पासवान का प्रिया कुमारी के साथ प्रेम संबंध था। वह कल रात अपनी प्रेमिका के अनुरोध पर उससे मिलने उसके घर गया था। इसी बीच प्रिया कुमारी के भाई अमन ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जिसके बाद उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। समाज में बदनामी के डर से उसने उन दोनों को मार डालने का फैसला किया।

पहले उसने दोनों को कमरे में बंद कर दिया और फिर बाहर से लोहे का हथौड़ा लाकर दोनों पर हमला कर दिया। अमन ने उन पर लोहे के हथौड़े से तब तक हमला किया जब तक दोनों मर नहीं गए। मृतक की मां ने बताया कि अमन की बहन लगातार उसके बेटे को फोन कर उससे मिलने के लिए कहती थी। रात को मुझे अपने बेटे का फोन आया कि उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया है और वह अपनी जान बचाने के लिए मदद मांग रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें