Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंडिगो विमान से टकराया पक्षी, 175 यात्रियों में मचा हड़कंप… पायलट ने कराई इमरजेंसी लैंडिंग

June 2, 2025

इंडिगो विमान से टकराया पक्षी, 175 यात्रियों में मचा हड़कंप… पायलट ने कराई इमरजेंसी लैंडिंग

नेशनल डेस्क: रांची के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो एयरलाइन्स के एक विमान से पक्षी टकरा गया, जिसके बाद विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की। इस घटना में सवार सभी 175 यात्री सुरक्षित हैं। विमान के पायलट ने सूझबूझ से उसे सुरक्षित रूप से रनवे पर उतार लिया।

यह घटना उस समय हुई जब फ्लाइट- 6E 6152 रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रही थी। इस दौरान विमान के नोज सेक्शन (आगे के हिस्से) से एक पक्षी टकरा गया। इसके तुरंत बाद विमान को लैंड कराने के लिए पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की। पक्षी टकराने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम विमान के पास पहुंची और जांच शुरू कर दी। तकनीकी टीम यह देख रही है कि विमान को कोई बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ है। जब तक विमान की पूरी जांच नहीं हो जाती, उसे उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिलेगी।

क्या है बर्ड स्ट्राइक?
बर्ड स्ट्राइक का मतलब है जब पक्षी उड़ते हुए विमान से टकरा जाते हैं। यह एक सामान्य लेकिन खतरनाक स्थिति होती है, जो खासकर विमान के टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान होती है, क्योंकि उस समय विमान कम ऊंचाई पर उड़ते हैं और आस-पास के पक्षियों की गतिविधि ज्यादा होती है।

कितना खतरनाक हो सकता है बर्ड स्ट्राइक?
यदि पक्षी विमान के इंजन में घुस जाए, तो इंजन के ब्लेड टूट सकते हैं, जिससे इंजन फेल हो सकता है या उसमें आग भी लग सकती है। साथ ही, पक्षी विमान की विंडस्क्रीन से भी टकरा सकते हैं, जिससे विंडस्क्रीन टूटने से पायलट को परेशानी हो सकती है। कुछ मामलों में पक्षी विमान के बाहरी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जैसे पंखों में डेंट या क्रैक आना। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि हवाई यात्रा के दौरान बर्ड स्ट्राइक एक गंभीर खतरा हो सकता है, लेकिन सही समय पर कार्रवाई से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें