Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

दस दिनों में भी मुख्यमंत्री नहीं चुन पाई भाजपा : Atishi Marlena

February 17, 2025

दस दिनों में भी मुख्यमंत्री नहीं चुन पाई भाजपा : Atishi Marlena

Atishi Marlena : आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि चुनाव परिणाम के दस दिन बाद भी भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम का चयन नहीं कर पाई है। आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन कर सोमवार को कहा कि पिछले दस दिन से मुख्यमंत्री को चयन नहीं कर पाने से यह साबित हो गई कि भाजपा के विधायकों में से एक भी मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव के नतीजे आए हुए दस दिन बीत चुके हैं। दिल्ली की जनता इंतजार करती रह गई लेकिन भाजपा मुख्यमंत्री पर कोई फैसला नहीं ले पाई। उन्होंने कहा कि आज यह साबित हो गया है कि भाजपा के पास दिल्ली सरकार चलाने के लिए कोई चेहरा नहीं है। अगर उनके पास मुख्यमंत्री बनने लायक ही नहीं है तो सरकार कैसे चलाएंगे।

आतिशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 48 विधायकों में से किसी पर भी भरोसा नहीं है, क्योंकि उन्हें पता है कि इनमें से कोई भी सरकार चलाने लायक नहीं है। 48 विधायकों का एक ही एजेंडा है—लूट, खसोट और दिल्ली के खज़ाने की बंदरबांट! जब भाजपा के पास CM बनाने लायक ही कोई नहीं, तो दिल्ली की सरकार कैसे चलेगी? उन्हें पता है कि इन विधायकों में से कोई भी सरकार चलाने की योग्यता नहीं रखता है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आए जिसमें भाजपा को 48 सीटें मिली जबकि आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिली है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें