Site icon Dainik Savera Times

Delhi Election : BJP नई दिल्ली सीट पर वोटर्स को पैसे बांट रही है, AAP का भाजपा पर बड़ा आरोप

Atishi ALligation On BJP

Atishi ALligation On BJP

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार (25 दिसंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर नई दिल्ली विधानसभा सीट पर लोगों को पैसे बांटने का आरोप लगाया है। आतिशी ने दावा किया कि बीजेपी वोटरों को लुभाने के लिए उनके वोटर कार्ड चेक करके उन्हें पैसे दे रही है। चलिए जानते है इस खबर को विस्तार से…ॉ

नई दिल्ली सीट और अरविंद केजरीवाल

आपको बता दें कि यह वही विधानसभा सीट है, जहां से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल विधायक हैं और इस बार भी वह चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस आरोप के बाद दिल्ली का सियासी माहौल और गर्म हो गया है। आतिशी ने कहा, “नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में जहां से अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ते हैं, वहां बीजेपी अपने उम्मीदवारों के पक्ष में वोट लाने के लिए लोगों को पैसे बांट रही है।” इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रवेश वर्मा, जो बीजेपी के सांसद हैं, उन्हें सरकारी आवास पर पैसे बांटते हुए पकड़ा गया।

आतिशी ने आरोप लगाया कि प्रवेश वर्मा ने जो पैसे बांटे, वह उन्हें सांसद होने के नाते मिले थे। यह आरोप बीजेपी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा हथियार बन सकता है, खासकर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर।

Exit mobile version