-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया "प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना" और "दलहन आत्मनिर्भरता मिशन" का शुभारंभ। कृषि क्षेत्र, पशुपालन, मत्स्यपालन, एफपीओ एवं इनोवेशन में मिली 42 हजार करोड़ रु. से अधिक की ऐतिहासिक सौगात। पूसा, दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी भी हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह व रामनाथ ठाकुर सहित कई CM और अन्य जनप्रतिनिधि लाखों किसानों सहित विभिन्न स्थानों से वर्चुअल हुए सम्मिलित।