Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bomb Blast Pakistan : बम धमाकों से दहला पाकिस्तान, बलूचिस्तान में 4 लोगों की मौत… 20 घायल

May 19, 2025

Bomb Blast Pakistan : बम धमाकों से दहला पाकिस्तान, बलूचिस्तान में 4 लोगों की मौत… 20 घायल

इंटरनेशनल डेस्क : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के किला अब्दुल्ला जिले में रविवार को एक जबरदस्त बम धमाका हुआ। यह धमाका जब्बार मार्केट के पास हुआ, जो कि फ्रंटियर कोर (एफसी) किले की पिछली दीवार के पास स्थित है। इस धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 लोग घायल हो गए हैं। धमाका इतना तेज़ था कि आस-पास की कई दुकानें ढह गईं, और कुछ जगहों पर आग भी लग गई। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

इलाके को किया गया सील, गोलीबारी भी हुई

विस्फोट के तुरंत बाद FC जवानों और अज्ञात हमलावरों के बीच गोलीबारी भी हुई। गोलीबारी के चलते इलाके में अफरातफरी फैल गई। प्रशासन ने तुरंत इलाके को सील कर दिया और तलाशी अभियान शुरू किया। साथ ही, आसपास के लोगों को इलाके से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घायलों में कबायली नेता के सुरक्षाकर्मी भी शामिल

घायलों में कुछ स्थानीय नागरिक, एक सुरक्षाकर्मी, और कबायली बुजुर्ग हाजी फैजुल्लाह खान गबीजई का एक निजी गार्ड भी शामिल है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि यह धमाका ऐसे समय पर हुआ है जब बलूचिस्तान के ही खुजदार जिले के नाल इलाके में कुछ दिन पहले एक चेक पोस्ट पर हमला हुआ था। उस हमले में 4 लेवी (अर्धसैनिक) कर्मी मारे गए थे। लेवी फोर्स बलूचिस्तान जैसे क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था संभालती है।

बलूचिस्तान में लंबे समय से अशांति

बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा लेकिन सबसे कम आबादी वाला प्रांत है और यह लगभग 20 सालों से अशांति का सामना कर रहा है। स्थानीय बलूच समुदाय का आरोप है कि पाकिस्तान सरकार उनके प्रांत की खनिज संपत्ति का दोहन कर रही है, लेकिन वहां के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा। इसी कारण बलूच विद्रोही समूहों ने हाल के वर्षों में कई आतंकी और घातक हमलों को अंजाम दिया है, जिनका मुख्य निशाना पाकिस्तानी सुरक्षा बल होते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें