Site icon Dainik Savera Times

न्यूयॉर्क जा रही Air India की फ्लाइट में बम की धमकी, आनन-फानन में वापस लौटा विमान; मचा हड़कंप

Air India Launches Wi-Fi Service

Air India Launches Wi-Fi Service

नई दिल्ली। मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान में बम रखे होने की सूचना मिलने के बाद इसे सोमवार को मुंबई वापस लाया गया। विमान में 320 से अधिक लोग सवार थे और यह सुरक्षित रूप से मुंबई में उतर गया। सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं। एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘ आज 10 मार्च 2025 को मुंबई-न्यूयॉर्क (जेएफके) उड़ान एआई 119 में संभावित सुरक्षा खतरे का पता चला। आवशय़क प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस मुंबई ले जाया गया।’’

विमान के शौचालय में मिला पत्र…
सूत्रों ने बताया कि विमान में बम रखे होने की सूचना मिली थी और इस बाबत विमान के शौचालय में एक पत्र मिला। एक सूत्र ने बताया कि बोइंग 777-300 ईआर विमान में चालक दल के 19 सदस्यों सहित 322 लोग सवार थे। एयरलाइन के अनुसार विमान सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर सुरक्षित रूप से मुंबई में उतरा। बयान में कहा गया, विमान की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच की जा रही है और एअर इंडिया अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है। उड़ान का समय बदलकर 11 मार्च सुबह पांच बजे कर दिया गया है।एयरलाइन ने कहा कि सभी यात्रियों को होटल में आवास, भोजन और अन्य सहायता की पेशकश की गई है।

ये भी पढ़ें- आज होगी महिला आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, तुरंत लागू करने की उठी मांग

Exit mobile version