Site icon Dainik Savera Times

कटराः माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, 5 की मौत, 14 लोग घायल

कटराः जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुवारी के पास भूस्खलन हो गया। यह हादसा अर्धकुवारी के पास हुआ, जहां हजारों श्रद्धालु हर रोज मां वैष्णो देवी के दरबार की ओर जाते हैं। जोरदार धमाके के साथ पहाड़ी से मलबा और बड़े पत्थर ट्रैक पर आ गिरे। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 14 लोग घायल बताये जा रहे हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए कटरा स्थित अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन और राहत दल मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल, मौके पर बचाव कार्य जारी है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने ये जानकारी दी है।

घाटी में पिछले कई दिनों से कुदरत का कहर जारी
घाटी में पिछले कई दिनों से कुदरत का कहर जारी है। भारी बारिश और बादल फटने से सूबे में भारी तबाही हुई है। वहीं, भारी बारिश के कारण वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है। वहीं, मंगलवार, 26 अगस्त को डोडा में बादल फटने भारी तबाही हुई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। डोडा जिले के कमिश्नर ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बताया कि इलाके में भारी बारिश और भूस्खलन होने के कारण से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है।

 

6 यात्रियों को लगीं गंभीर चोटें
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, माता वैष्णो देवी मार्ग पर अर्धकुवारी में भोजनायल के पास जब लैंडस्लाइड हुआ उस दौरान घटनास्थल पर 12 से 15 यात्री थे। इनमें से 6 यात्रियों को गंभीर चोटें लगने की जानकारी मिली है।

 

कैसे हुआ हादसा
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अपने ट्वीट में बताया- “अर्धकुवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन की घटना हुई है, कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है। आवश्यक जनशक्ति और मशीनरी के साथ बचाव कार्य जारी है। जय माता दी।”

 

Exit mobile version