-
शिमला : शिमला-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे मतियाणा के समीप दहन घाटी में अचानक भारी भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानों के साथ पेड़ भी हाईवे पर आ गिरे, जिससे शिमला और रामपुर के बीच वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। हाईवे बंद.